March 19, 2026

गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड में 6 आरोपियों पर 50-50 हजार का इनाम

IMG-20260318-WA0009

● देहरादून पुलिस ने की इनाम राशि डबल करने की घोषणा

जमशेदपुर : देहरादून में चर्चित गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड में फरार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है. मामले में शामिल तीन शूटर समेत कुल 6 आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है. सभी के खिलाफ कोतवाली डालनवाला थाना में नामजद मुकदमा दर्ज है. पुलिस ने आरोपियों के फोटो और विवरण के साथ मोस्ट वांटेड वांछित इनामी अपराधी का पोस्टर जारी किया है. घटना के एक महीने से अधिक समय बीतने के बावजूद आरोपी गिरफ्त से बाहर हैं, जिसके चलते इनाम राशि बढ़ाई गई है.
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि आरोपियों के बारे में कोई भी सूचना मिलने पर सिटी कंट्रोल रूम के नंबर 9411112972 पर तुरंत जानकारी दें. सूचना देनेवाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी. बताया गया कि पहले इन आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम था, जिसे अब बढ़ा दिया गया है. ज्ञात हो कि गैंगस्टर विक्रम शर्मा की हत्या गत 13 फरवरी को देहरादून सिटी मॉल के एक जिम से बाहर निकलते वक्त गोली मारकर कर दी गयी थी. घटनास्थल पर ही विक्रम शर्मा की मौत हो गयी थी.