February 25, 2026

गीतकार संतोष आनंद सहित 7 कवि सुनाएंगे अपनी रचना

IMG-20260225-WA0005

सुरभि का हास्य कवि सम्मेलन 28 को नरभेराम हंसराज स्कूल सभागार में

जमशेदपुर : साहित्यिक संस्था ‘सुरभि’ की ओर से आगामी 28 फरवरी को बिष्टुपुर नरभेराम हंसराज स्कूल के सभागार में ‘हास्य कवि सम्मेलन’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कई हास्य-व्यंग्य एवं ओज-श्रृंगार विधा के कई प्रतिष्ठित कवि एवं कवयित्री शामिल होंगे. उक्त जानकारी संस्था के अध्यक्ष गोविन्द दोदराजका ने बिष्टुपुर के एक होटल में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में दी. उन्होंने बताया कि कवि सम्मेलन का उद्घाटन संध्या 5 बजे पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा करेंगे.
उन्होंने बताया कि उक्त कवि सम्मेलन में गीतकार सह कवि संतोष आनन्द शामिल होंगे. साथ ही अन्य कवियों में डा. आदित्य जैन (कोटा, राजस्थान), मुन्ना बैटरी (मंदसौर, मध्यप्रदेश), हिमांशु बवंडर (उज्जैन), चेतन चर्चित (इंदौर, मध्यप्रदेश), शशि श्रेया (लखनऊ, यूपी) एवं श्रद्धा शौर्य (नागपुर, महाराष्ट्र) के नाम शामिल है. वे सभी अपनी रचनाओं से श्रोताओं को गुदगुदाएंगे, हंसाएंगे और चुटीली हास्य-व्यंग्य रचनाओं से समाज और देश की स्थितियों से रूबरू कराएंगे. कार्यक्रम का संचालन डा. आदित्य जैन (कोटा, राजस्थान) करेंगे. बताया कि कवि सम्मेलन में प्रवेश नि:शुल्क है, किंतु प्रवेश आमंत्रण-पत्र द्वारा होगा. प्रवेश पत्र हेतु ‘सुरभि’ के कार्यालय (बिष्टुपुर) में संपर्क किया जा सकता है. पत्रकार सम्मेलन में चंद्रदेव सिंह राकेश भी मौजूद थे.