March 28, 2026

घोड़ाबांधा साईं परिवार में हेल्थ कैंप, 155 की जांच

IMG-20251221-WA0008

मरीजों को मिला चिकित्सा परामर्श शिविर

hemkund-public-school

जमशेदपुर : साईं परिवार विश्व सेवा संस्थान के तत्वावधान में आज घोड़ाबांधा स्थित श्री साईनाथ देवस्थानम परिसर में मानव सेवा कल्याण कार्यक्रम अंतर्गत नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में तामोलिया के ब्रह्मानंद अस्पताल से आये 15 सदस्यीय विशेषज्ञ चिकित्सकीय दल ने विभिन्न रोगों से पीडि़त कुल 155 मरीजों की जांच कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया. शिविर के दौरान हृदय रोग (कार्डियोलॉजी), जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, चेस्ट मेडिसिन एवं दंत चिकित्सा से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई गईं. कार्यक्रम का उद्घाटन उपस्थित अतिथियों एवं चिकित्सकों ने किया. मौके पर दीपक झा, राजेश अग्रवाल, ब्रह्मानंद अस्पताल के फैसिलिटी डायरेक्टर ए. धर्मा राव तथा हुरलुंग पंचायत की मुखिया नीला कुमारी उपस्थित रहीं.
शिविर का लाभ हुरलुंग, लुपुंगडीह, गरूड़बासा, मनफिट्टा, नुतुनडीह, हाजीडीह, बानडीह, लुहाबासा, खोचाबाजार, धानचटानी, केसिकुदर, खैरबानी, श्यामूटोला, घोड़ाबांधा, कमपुट्टा सहित आसपास के अनेक गाँवों के ग्रामीणों ने उठाया. कार्यक्रम में सुशील अग्रवाल सहित कई गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही. शिविर का संचालन ट्रस्टी नूतन कुमारी की देखरेख में हुआ. डॉ. मनोज सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इस अवसर पर ब्रह्मानंद अस्पताल की पूरी टीम को अंगवस्त्र, पुष्प एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. शिविर के आयोजन में संस्थान के चेयरमैन राजीव कुमार, अध्यक्ष अनुप रंजन, ट्रस्टी नूतन कुमारी, रश्मि नारायण, सी. उदय भास्कर, सिम्मी पांडेय सहित संस्थान के सभी सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही.