February 11, 2026

घरेलू पीएनजी व सीएनजी में कमी, ‘गेल’ ने की घोषणा

IMG-20251231-WA0003

जमशेदपुर : गेल (इंडिया) लि. ने जिले में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) नेटवर्क के तहत पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) और कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) के दामों में कटौती की घोषणा की है. घरेलू पीएनजी की कीमत कल, 1 जनवरी से 1 रुपये प्रति एससीएम घटाकर पूर्व दर 48.30 रुपये प्रति एससीएम से संशोधित कर 47.30 रुपये प्रति एससीएम कर दी है. उक्त जानकारी साझा करते हुए गौरी शंकर मिश्रा (महाप्रबंधक एवं जीए इंचार्ज, गेल) ने बताया कि कदमा, सोनारी, रामनगर तथा टाटा स्टील कॉलोनियों सहित आसपास के क्षेत्रों में लगभग 180 अपार्टमेंट्स को गैस आपूर्ति उपलब्ध करा दी गई है.
सीएनजी उपभोक्ताओं के लिए भी राहत की घोषणा कीहै, जिसके तहत सीएनजी की कीमत में 1 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी की गई है. पूर्व दर 90.58 रुपये प्रति किलोग्राम की तुलना में अब संशोधित दर 89.58 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है. वर्तमान में गेल पूर्वी सिंहभूम में कुल 14 सीएनजी स्टेशन का संचालन कर रही है, जहां प्रतिदिन 15,000 किलोग्राम से अधिक गैस की आपूर्ति की जाती है और 8,000 से अधिक सीएनजी चालित वाहनों की सेवा दी जा रही है. श्री मिश्रा ने बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान हेतु ग्राहक 1800-123-121111 पर गेल के कस्टमर केयर से या 89876-70901 पर कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं. त्वरित समाधान हेतु गेल के बिस्टुपुर कार्यालय भी आ सकते हैं. घरेलू या वाणिज्यिक उपयोग के लिए पीएनजी कनेक्शन लेने को इच्छुक उपभोक्ता 94711-81149 पर गेल जमशेदपुर मार्केटिंग टीम से संपर्क कर सकते हैं.