गणतंत्र दिवस : रेड क्रॉस भवन में उपायुक्त करेंगे झंडोत्तोलन
जमशेदपुर : भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति झंडोतोलन कार्यक्रम का आयोजन रेड क्रॉस भवन, साकची में प्रातः 11.30 बजे किया जायेगा. वहां उपायुक्त सह अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम कर्ण सत्यार्थी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा. इस कार्यक्रम के तहत पूरे देश से टीबी बीमारी को हटाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत टी. बी. मरीजों को 42वें महीने का पोषण किट, विटामिन एवं उपहार प्रदान किया जायेगा. हमेशा की तरह इस वर्ष भी जिला के मुख्य राष्ट्रीय कार्यक्रम गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के लिए आयोजित कार्यक्रमों में रेड क्रॉस की सहभागिता फर्स्ट एड एवं एम्बुलेंस सेवा की रहेगी, जिसमें 20 जनवरी से ही रेड क्रॉस की एम्बुलेंस एवं फर्स्ट एड टीम निर्धापित दिवसों पर रिहर्सल परेड मैदान में तैनात रहेगी. वहीं मुख्य समारोह के दौरान 26 जनवरी को गोपाल मैदान बिष्टुपुर में एम्बुलेंस एवं फर्स्ट एड की टीम आम जन व परेड के जवानों व अतिथियों की सेवा में तत्पर रहेगी.

