March 28, 2026

गोपाल मैदान में 350 से अधिक टुसु-चौड़ल पहुंचने की उम्मीद

IMG-20260117-WA0005

झारखंड वासी एकता मंच के बैनर तले टुसु मेला 21 को, नृत्य-गीत का बंधेगा समां, मिलेगा आकर्षक नकद ईनाम

hemkund-public-school

जमशेदपुर : झारखंड वासी एकता मंच के मुख्य संयोजक आस्तिक महतो एवं संयोजक सह सांसद बिद्युत बरण महतो ने जानकारी दी कि आगामी 21 जनवरी (बुधवार) को बिस्टुपुर गोपाल (रीगल) मैदान में भव्य टुसु मेला का आयोजन किया जाएगा. मेला का मुख्य आकर्षण विशाल टुसु प्रतिमा, चौड़ल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, टुसु व झुमुर गीत व नकद ईनाम होगा. उक्त बातें आज उन्होंने सोनारी विकास भवन (कारमेल स्कूल के पीछे) में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी.
उन्होंने बताया कि मेला में झारखंड के कोल्हान सहित रांची, तमाड़, खूंटी आदि जिलों सहित पश्चिम बंगाल व ओडि़शा के कई राज्यों से प्रतिभागी यहां पहुचेंगे. इस बार मंच ने सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए कई उपाय अपनाने की घोषणा की. बताया कि मेला परिसर में सीसीटीवी लगाए जाएंगे तथा ड्रोन कैमरा से भी लोगों पर नजर रखी जायेगी. यहीं नही मंच के समीप बड़े आकार का एलईडी स्क्रीन भी लगाए जाएंगे. मंच ने मेला परिसर में किसी भी तरह के नशापान करने व नशा की वस्तु बेचने पर प्रतिबंध लगाने की बात कही. बताया कि अगर ऐसा करते हुए कोई पाया जाएगा तो प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाएगी.
बताया कि सुबह 10 बजे से टुसु प्रतिमा व चौड़ल को मैदान में इंट्री दी जाएगी. गत वर्ष 350 से अधिक टुसु-चौड़ल पहुंची थी, इसबार और अधिक आने की उम्मीद है. मौके पर सभी अतिथियों ने मेला के लिए पोस्टर जारी की. संवाददाता सम्मेलन में मंच के सह संयोजक बबलू महतो, सुखदेव महतो, सचिन महतो, अनन्तो प्रधान, करमु हांसदा, उमानाथ झा, चुनका मार्डी, सत्यनारायण महतो, धनंजय महतो, गोपाल महतो सहित कई सदस्य मौजूद थे.

टुसु व चौड़ल में प्रथम पुरस्कार मिलेगा 41 व 31 हजार

मौके पर मंच के सह संयोजकद्वय बबलू महतो व सुखदेव महतो ने बताया कि हर बार आयोजन का मुख्य आकर्षण नकद ईनाम होता है. इस वर्ष भी टुसु प्रतिमा के लिए 7 पुरस्कार दिए जाएंगे. प्रथम से सातवां पुरस्कार के रूप में क्रमश: 41 हजाार, 35 हजाार, 31 हजाार, 25 हजाार, 20 हजाार, 15 हजाार व 11 हजाार होगा. वहीं चौड़ल में 4 पुरस्कार दिए जाएंगे. प्रथम से चौथा पुरस्कार क्रमश: 31 हजाार, 25 हजाार, 21 हजाार, व 15 हजाार, रु होगा. साथ ही बुढ़ी गाड़ी नाच में चार पुरस्कार दिए जाएंगे. इसमे प्रथम से चतुर्थ पुरस्कार के रूप में क्रमश: 15 हजाार, 11 हजाार, 7 हजाार व 5 हजाार रु होगा.

मेला को सफल बनाने हेतु युवाओं की टोली तैयार

मेला को सफल बनाने के लिए मंच की युवा टोली मैदान के सभी गेट, प्रतिमा आदि की एंट्री, मंच की व्यवस्था व संचालन, निर्णायक मंडली आदि का मनोनयन किया गया. सभी को अलग अलग जिम्मेवारी बांटी गई है. इसे सफल बनाने में कमल महतो, विजय महतो, अशोक महतो, नकुल महतो, प्राण राय, मनोज महतो, अशोक सिंह, कैलाश सिंह सरदार, राजू बाबा, जगदीश राव, सीनु राव, अनिल सिंह, शुभेंदु भौमिक, बापी नायक, सजल दास, ओपा सिंह, कमल आदित्य, राहुल मित्रा, रामनाथ महतो सहित अन्य सदस्य सक्रिय हैं.