December 1, 2025

गोपाल मैदान में आज जुटेंगे कुड़मी, अधिकारों पर होगी चर्चा

IMG-20251122-WA0013

जमशेदपुर : कुड़मी संगठनों द्वारा कल, 23 नवंबर को बिष्टुपुर गोपाल मैदान में आयोजित होनेवाले ‘कुड़मी अधिकार महारैली’ का आयोजन किया जाएगा. इसकी तैयारी का जायजा लेने के लिये समाज के अगुआ आयोजक कुड़मी सेना सह बृहद झारखंड कुड़मी समन्वय समिति के संयोजक झारखंड आंदोलनकारी हरमोहन महतो, सहसंयोजक सह कुड़मी सेना के अध्यक्ष शैलेंद्र महतो अपने समर्थकों के साथ मैदान पहुंचे. उन्होंने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि कल, 23 नवंबर रविवार को उक्त महारैली ऐतिहासिक होगी. हजारों की संख्या में समाज के लोग परंपरागत वेशभूषा, वाद्य यंत्र और परंपरागत औजार के साथ शामिल होंगे. यह महारैली संवैधानिक तरीके से शांतिपूर्वक होगी. आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के लोगों को एकजुट रखना और अपने अधिकार के प्रति जागरूक करना है. उन्होंने कहा कि अधिकार हेतु क्रमबद्ध तरीके से आंदोलन जारी है. इस महारैली में पांच हजार कुर्सी बैठने के लिए व्यवस्था की गई है. यह आंदोलन अनुसूचित जनजाति की सूची में सूचीबद्ध होने और कुड़माली भाषा को संविधान के आठवीं अनुसूची में शामिल होने तक लगातार जारी रहेगा. इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विशाल महतो, महिला प्रदेश अध्यक्ष पिंकी महतो, सूरज महतो, कार्तिक महतो, पिंकी महतो, उज्ज्वल महतो, प्रेम महतो, बिष्णु देव महतो, प्रबीर महतो, नीलांबर महतो, कृपा महतो आदि मौजूद थे.