February 20, 2026

गोपाल मैदान से निकलेगी शोभायात्रा, माइकल जॉन में समागम

IMG-20260220-WA0009

संत गाडगे की जयंती पर कार्यक्रम 22 को, धोबी महासंघ व गाडगे जागृति मंच की बैठक

जमशेदपुर : अखिल भारतीय धोबी महासंघ एवं संत गाडगे जागृति मंच की कोर कमेटी की समीक्षा बैठक बिस्टुपुर में हुई. बैठक में आगामी 22 फरवरी को आहुत संत गाडगे शोभा यात्रा सह समागम की तैयारी की समीक्षा की गई. विदित हो कि इस वर्ष भी संत गाडगे की शोभा यात्रा 22 फरवरी को सुबह 9 बजे गोपाल मैदान (बिष्टुपुर) से निकाली जाएगी जो माइकल जॉन ऑडोटोरियम तक जाएगी जहां सभागार में समागम कार्यक्रम किया जाएगा. बताया गया कि इस वर्ष शोभायात्रा में संत गाडगे संदेश रथ के झांकी भी निकाली जाएगी, जिसमें हजारों लोगों को सम्मिलित होने की संभावना है.
उक्त कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, महासभा के के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक सुरेश बैठा, बिहार विधान परिषद की सदस्य मुन्नी देवी रजक, सामाजिक चिंतक और पूर्व विधायक गौतम सागर राणा, जानेमाने बुद्धिजीवियों को आमंत्रित किया गया है. कार्यक्रम में समाज में रचनात्मक भूमिका निभानेवाले सदस्य एवं नारी सशक्तिकरण के लिए कार्य करने बालों को सम्मानित किया जाएगा. बैठक में महासभा की राष्ट्रीय महासचिव शारदा देवी, महासभा के जिला अध्यक्ष गोपाल रजक, संत गाडगे जागृति मंच के संयोजक उपेंद्र रजक, महासचिव भोला रजक, राजू रजक, दुर्गा राम बैठा, बंटी रजक, अमलेश रजक, अरुण चौधरी, कविचंद रजक, विनोद रजक, राहुल रजक, सुरेन्द्र रजक, नंदलाल रजक, अमर लाल रजक आदि शामिल थे.