गरुड़ स्तंभ स्थापना के साथ होगी शिवलिंग की होगी पुनर्स्थापना
सूर्यधाम सिदगोड़ा में श्रीराम मंदिर निर्माण की छठवीं वर्षगांठ को धूमधाम से मनाने का निर्णय
फ़ोटो –
जमशेदपुर : सूर्य मंदिर समिति, सिदगोड़ा की बैठक बुधवार को सिदगोड़ा स्थित सूर्यधाम परिसर में सम्पन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने की. बैठक में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर स्थापना की छठवीं वर्षगांठ को भव्य एवं श्रद्धापूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया. साथ ही, मंदिर प्रांगण में विशाल गरुड़ स्तंभ की स्थापना एवं शिवलिंग की पुनर्स्थापना का भी निर्णय लिया गया. बैठक में सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मुख्य रूप से मौजूद रहे. वहीं, संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, समिति के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों ने भाग लिया.
भूपेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि आगामी 25, 26 एवं 27 फरवरी को तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के अंतर्गत सूर्य मंदिर परिसर में भव्य गरुड़ स्तंभ की स्थापना एवं शिवलिंग की पुनर्स्थापना की जाएगी. इसके उपरांत 27 फरवरी को शाम 5 बजे दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा, वहीं 28 फरवरी को सुंदरकांड पाठ एवं शाम 7 बजे विशाल महाभंडारा का आयोजन होगा.
आयोजन हेतु उप-समिति का गठन किया गया, जिसमे के सदस्यों को शामिल किया गया. बैठक में यह भी तय किया गया कि सूर्य मंदिर समिति के सदस्यगण अपने-अपने क्षेत्रों के धर्मप्रेमियों से घर जाकर मुलाकात करेंगे और उन्हें महोत्सव के सभी कार्यक्रम हेतु आमंत्रित करेंगे. बैठक में सूर्य मंदिर समिति के महासचिव अखिलेश चौधरी, सुशांत पांडा, अमरजीत सिंह राजा, शैलेश गुप्ता, शशिकांत सिंह, बंटी अग्रवाल, प्रेम झा, कंचन दत्ता, प्रमोद मिश्रा, चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, मिथिलेश सिंह यादव, खेमलाल चौधरी सहित कई सदस्य मौजूद थे.
