March 28, 2026

गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशपर्व को समर्पित होगा कीर्तन दरबार

IMG-20251228-WA0008

30-31 को होगा आयोजन, रविवार से शुरु हुआ दो दिवसीय अखंड पाठ

hemkund-public-school

जमशेदपुर : सिख पंथ के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाशोत्सव को समर्पित वर्ष के अंतिम दो दिन 30 और 31 दिसंबर को साकची गुरुद्वारा मैदान में दो दिवसीय महान कीर्तन दरबार के लिए रविवार को अखंड पाठ आरंभ हुआ. गुरु महाराज जी के हुकुम के उपरांत अखंड पाठ आरंभ हुई, जिसकी समाप्ति मंगलवार को सुबह 9 बजे होगी तत्पश्चात 9.30 बजे गुरु ग्रन्थ साहिब की पालकी की शोभायात्रा गुरुद्वारा साहिब से साकची गुरुद्वारा मैदान में आयोजित दीवान तक पुष्पवर्षा कर ले जाते हुए संपन्न होगी. शोभा यात्रा का उपराला स्त्री सत्संग सभा, सुखमणि साहिब कीर्तनी जत्था की बीबियां और नौजवान सभा के सौजन्य से किया जा रहा है. अखंड पाठ में के आरंभ कार्यक्रम में झारखंड सरकार में अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सरदार ज्योति सिंह माथरू शामिल हुए. इस दौरन सन्नी सिंह बरियार, अमरपाल सिंह, गुरबख्श सिंह बख्शी, सोनी सिंह, श्याम सिंह, अमरजीत सिंह, दलजीत सिंह, सतनाम सिंह घुम्मण और साकची गुरुद्वारा के मुख्य ग्रंथी अमृतपाल सिंह मन्नन भी शामिल हुए. अरदास जत्थेदार जरनैल सिंह ने की.
गौरतलब है कि खालसा सेवा दल द्वारा आयोजित ‘कीर्तन दरबार’ में प्रख्यात रागी जत्थों द्वारा सबद-कीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा. समागम में प्रमुख रागी जत्थों की भागीदारी इसे और भी विशेष बनाएगी. इनमें भाई सरूप सिंह हजूरी रागी (श्री दरबार साहिब, अमृतसर), बीबी जसप्रीत कौर (पटियाला वाले), ज्ञानी जजबीर सिंह मुख्य ग्रंथी (तरनतारन) और भाई नारायण सिंह हजूरी रागी (साकची गुरुद्वारा साहिब) अपने सबद कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे. आयोजन के दोनों दिन में गुरु का लंगर बरताया जायेगा. आयोजन के यूट्यूब पर लाइव टेलीकास्ट करने की भी बात सन्नी सिंह बरियार ने बताई.

You may have missed