March 4, 2026

हेमकुंड पब्लिक स्कूल में रंगोत्सव आयोजित , राधा और कृष्ण के रूप में बच्चो ने खेली अवध की होली

Screenshot_20260304_145543_Chrome

सर्च न्यूज : सच के साथ : जमशेदपुर , गोलमुरी स्थित हेमकुंड पब्लिक स्कूल में रंगोत्सव कार्यक्रम धूम धाम से मनाया गया जिसमें बच्चों ने राधा कृष्ण के रूप में अवध की होली खेली | हेमकुंड पब्लिक स्कूल के निदेशक श्री पारस मिश्रा ने सभी बच्चों को अबीर लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की | श्री पारस मिश्रा ने कहा की होली खुशियों का त्यौहार है और समाज की हर वर्ग में खुशियां बांटना इस त्यौहार का मुख्य उद्देश्य है| हेमकुंड पब्लिक स्कूल में हर त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है, बच्चों ने रंग अबीर एक दूसरे को लगाकर खूब होली खेली l हेमकुंड पब्लिक स्कूल में आयोजित रंगो उत्सव कार्यक्रम में राधा और कृष्ण के रूप में बच्चे बच्चियों बनी हुई थी और होली के नृत्य का भी आयोजन किया गया था l राधा और कृष्ण के रूप में बच्चों ने नृत्य कर सबका मन मोह लिया | बच्चों के लिए भोजन के भी उत्तम व्यवस्था की गई थी l

You may have missed