हेमंत सोरेन ने हाथियों से सुरक्षा हेतु ठोस कदम उठाने के अधिकारियों को दिए निर्देश , 12 दिन के अंदर मिलेगा मुआवजा
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की । बैठक में हाथियों के हमलों से जान-माल की सुरक्षा के लिए जल्द प्रभावी कदम उठाने हेतु सहित कई निर्देश मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए ।साथ ही 12 दिनों के अंदर प्रभावित परिवारों को मुआवजा प्रदान करने की व्यवस्था को भी सुनिश्चित करने एवं पिछले 5 वर्ष में कैजुअल्टी तथा कंपनसेशन की संख्या से संबंधित डेटा सरकार को उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया।
