March 4, 2026

होली 2026: विकी-कैटरीना से वरुण और क्रिटी सैनन तक, बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की रंगभरी होली की तस्वीरें

Screenshot_20260304_151713_InShot

सर्च न्यूज: सच के साथ: बॉलीवुड सितारों ने होली के त्योहार को बड़े उत्साह के साथ मनाया और अपने फैंस के साथ रंगभरी तस्वीरें साझा कीं। विकी कौशल और कैटरीना कैफ ने अपने परिवार के साथ होली मनाई, जबकि वरुण धवन और क्रिटी सैनन ने भी अपने प्रियजनों के साथ इस त्योहार का आनंद लिया कैटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह विकी कौशल, उनके भाई सनी कौशल और उनकी बहन इसाबेल कैफ के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने लिखा, “द हैप्पीस्ट हैप्पी होली”। क्रिटी सैनन ने अपने परिवार के साथ होली मनाई और तस्वीरें साझा कीं, जिसमें उन्होंने लिखा, “हैप्पी होली फ्रॉम ऑर फैम टू यॉर्स” वरुण धवन ने अपनी पत्नी नताशा दलाल के साथ होली मनाई और तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने लिखा, “हैप्पी होली टू एवरीवन अराउंड आवर प्लैनेट। प्रेयिंग फॉर पीस एंड ब्रदरहुड”

You may have missed