होली के गीतों ने माहौल में बढ़ाया उत्साह
गोविंदपुर में करणी सेना का मिलन समारोह
जमशेदपुर : क्षत्रिय करणी सेना की ओर से छोटा गोविंदपुर स्थित दयाल सिटी कम्यूनिटी हॉल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के गणमान्य लोग, युवा वर्ग एवं काफी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे. समारोह के दौरान सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया.
कमलेश सिंह ने कहा कि होली का त्यौहार प्रेम, सौहार्द और सामाजिक समरसता का प्रतीक है, जिसे मिलजुल कर मनाना हमारी परंपरा रही है. कार्यक्रम में गोविंदपुर अध्यक्ष प्रमोद सिंह ने सभी अतिथियों को रंग अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी. कार्यक्रम में होली की गीतों की प्रस्तुतियां भी आयोजित की गईं, जिसने माहौल को उत्साह और उमंग से भर दिया. अंत में सभी उपस्थित लोगों ने समाज की एकजुटता और संगठन की मजबूती के लिए संकल्प लिया.
