February 11, 2026

शहर के दिग्गज साहित्यकार एक मंच पर साझा करेंगे अपनी ज़िंदगी की कहानियाँ

IMG-20260204-WA0006

जमशेदपुर : जमशेदपुर में साहित्य प्रेमियों के लिए एक खास और अलग तरह की साहित्यिक संध्या होने जा रही है. ‘साहित्य सिंधिका’ द्वारा आयोजित साहित्यिक आयोजन “कलम का कारवां” में शहर के कई दिग्गज और प्रतिष्ठित साहित्यकार एक ही मंच पर अपनी ज़िंदगी से जुड़ी कहानियाँ साझा करेंगे. यह आयोजन केवल रचनाओं के पाठ तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि उन अनुभवों और संघर्षों को सामने लाएगा, जो किसी लेखक के नाम और पहचान से पहले उसकी ज़िंदगी में घटते हैं.
इस मंच पर वे लेखक अपनी बात रखेंगे, जिनकी रचनाएँ आज लोगों तक पहुँच रही हैं, लेकिन जिनकी राह आसान नहीं रही. कोई शुरुआती दौर में लगातार अस्वीकृतियों से गुज़रा, किसी को अपने लिखने पर ही संदेह हुआ, तो किसी को पारिवारिक और सामाजिक दबावों का सामना करना पड़ा. “कलम का कारवां” इन सभी अनुभवों को बिना सजावट और दिखावे के साझा करने का अवसर देता है, ताकि साहित्य को उसके असली रूप में समझा जा सके. आयोजन की खास बात यह है कि यहाँ शहर के कई प्रतिष्ठित और अनुभवी चेहरे भी मौजूद रहेंगे, जिनकी उपस्थिति कार्यक्रम को गरिमा प्रदान करेगी. लेकिन इस संध्या का केंद्र लेखक की सफलता नहीं, बल्कि उसकी यात्रा होगी. जब लेखक अपनी सच्ची कहानी साझा करता है, तो वह नए और युवा लेखकों के लिए फुटप्रिंट बन जाता है एक ऐसा रास्ता, जिससे होकर वे अपनी लेखकीय यात्रा को समझ पाते हैं. यह साहित्यिक आयोजन 21 फ़रवरी, शनिवार की शाम 5 बजे से 7 बजे तक बिष्टुपुर स्थित कैफै रीगल में आयोजित किया जाएगा. सकहित्य सिंधिका के संस्थापक मशहूर लेखक अंशुमन भगत ने उपरोक्त जानकारियां दीं.