February 14, 2026

हर वर्ग की जरूरतों को ध्यान में रख योजना बना रहीं हेमंत सरकार : मंगल

IMG-20251122-WA0012

जमशेदपुर : जुगसलाई विधानसभा के जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत उत्तर छोटा गोविंदपुर पंचायत मंडप में खाकड़ीपाड़ा पंचायत मंडप में और उत्तर पूर्वी गदड़ा पंचायत मंडप में में ‘आपकी सरकार आपकी योजना आपके द्वार’ कार्यक्रम आयोजित हुआ. उक्त कार्यक्रम का विधायक मंगल कालिंदी ने विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया. विधायक ने योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की.
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे जहाँ लोगों ने पहुंचकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी लेते हुए उसका लाभ उठाया. विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि हेमंत सरकार की सोच है कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पांति में खड़े व्यक्ति को मिले जिससे उसका और क्षेत्र का विकास तेजी से हो सके. हेमंत सरकार हर वर्ग और तबके की जरूरतों को ध्यान में रखकर योजना बना रहीं है. मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान आदि भी उपस्थित थे.