March 24, 2026

शिक्षा विभाग के 4 कर्मियों की सेवा अवधि विस्तार के प्रस्ताव पर चर्चा

IMG-20260324-WA0004

जमशेदपुर : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई. इस अवसर पर शिक्षा विभाग अंतर्गत विभिन्न पदों पर अनुबंध आधार पर कार्यरत 4 कर्मियों की सेवा अवधि विस्तार के प्रस्ताव पर चर्चा की गई. जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्धारित मानकों एवं कार्य निष्पादन की समीक्षा के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. सेवा एवं अनुबंध शर्तों के मूल्यांकन के आधार पर संबंधित कर्मियों की सेवाएं आगे भी लेने हेतु प्रस्ताव को अनुमोदन हेतु राज्य कार्यकारिणी समिति को भेजने का निर्णय लिया गया. बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य समद व अन्य मौजूद थे.