March 28, 2026

माओवादी मुठभेड़ में मारे गए दो व्यक्तियों के संबंध में जांच को लेकर मांगी सूचना

jharkhand-police

बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ ने 6 सितंबर तक जानकारी उपलब्ध कराने को कहा

बोकारो : गोमिया थाना क्षेत्रान्तर्गत बिरहोरडेरा में तीन दिन पूर्व पुलिस एवं माओवादी संगठन के बीच हुई मुठभेड़ में माओवादी संगठन के एसजेडसीएम सदस्य कुवर मांझी उर्फ सहदेव मांझी उर्फ सदे (पिता करमा मांझी, ग्राम-बिरहोरडेरा, थाना-गोमिया, जिला-बोकारो) एवं एक मृत व्यक्ति बलदेव मांझी (थाना पेंक नारायणपुर, प्रखंड नावाडीह, जिला बोकारो) की मृत्यु हो गयी थी.
पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा प्राप्त अनुरोध के अनुसार मृत दोनों व्यक्तियों का मैजिस्ट्रियल इनक्वायरी मैजिस्ट्रेट की उपस्थिति में वीडियोग्राफी सहित मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम, मैजिस्ट्रियल जाँच की प्रक्रिया की गई.
उक्त घटना की सम्यक् जाँच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अनुमण्डल पदाधिकारी, बेरमो (तेनुघाट) मुकेश मछुआ ने सूचित किया कि उक्त घटना से संबंधित कोई भी साक्ष्य, सूचना, जानकारी अथवा आपत्ति आगामी 6 सितम्बर, 2025 तक मौखिक अथवा लिखित रूप में अनुमण्डल कार्यालय, बेरमो (तेनुघाट) में प्रस्तुत किया जा सकता है.
यह सूचना सभी संबंधित व्यक्तियों/सामाजिक संगठनों/जनप्रतिनिधियों के लिए जारी की जा रही है, ताकि जाँच प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके.

hemkund-public-school

You may have missed