March 28, 2026

इंकैब केपीएस में पूजी गईं विद्या की देवी मां सरस्वती

IMG-20260124-WA0007

जमशेदपुर : इंकैब केरला पब्लिक स्कूल में ज्ञान और कला की देवी मां सरस्वती के सम्मान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सरस्वती पूजा का आयोजन बड़े ही उत्साह और धूमधाम से किया गया. जिसका उद्देश्य सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण और शिक्षा के महत्व को समझाना था. विद्यालय परिसर को फूलों और रंगोली से सजाया गया था. पूजा में के.पी.एस ट्रस्ट की अध्यक्षा मनोरमा नायर, शैक्षिक निर्देशिका लक्ष्मी आर, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डी सोनाली, शिक्षक एवं शिक्षिकाएं तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. मां सरस्वती की प्रतिमा की विधिवत पूजा अर्चना की गई. पूजा की शुरुआत वैदिक मंत्र उच्चारण एवं पुष्पांजलि से हुई. सभी ने मां सरस्वती से विद्या, विवेक एवं सद्बुद्धि का आशीर्वाद प्राप्त करने की कामना की.

hemkund-public-school

You may have missed