अमरेश अध्यक्ष व अखिलेश को सचिव का ज़िम्मा

टाटानगर चित्रगुप्त समिति की एग्रिको में बैठक
जमशेदपुर : टाटानगर चित्रगुप्त समिति (एग्रिको) की आमसभा एग्रिको में समिति के संरक्षक अरविन्द कुमार की अध्यक्षता में हुई. सर्वप्रथम समिति के कार्यकर्ता स्व. दीपक सिन्हा की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया. तत्पश्चात पिछले वर्ष का लेखा जोखा सर्वसम्मति से पारित किया गया. इसके उपरांत पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया.
इसमें मुख्य संरक्षक-शंभू नाथ श्रीवास्तव, संरक्षक-अखिलेश प्रसाद वर्मा, ताराचंद श्रीवास्तव, मनोज किशोर, अरविन्द कुमार, प्रशांत कुमार श्रीवास्तव, कुमारेन्द्र श्रीवास्तव व संजीव श्रीवास्तव.
अध्यक्ष-अमरेश कुमार श्रीवास्तव,
उपाध्यक्ष-चंद्र शेखर सहाय, रंजीत प्रसाद व अशोक कुमार सिन्हा. सचिव- अखिलेश कुमार सिन्हा, सह सचिव-सुनिल कुमार श्रीवास्तव, गोबर्धन लाल व मुकेश कुमार श्रीवास्तव. कोषाध्यक्ष-रवि प्रकाश, सह कोषाध्यक्ष-रंजीत कुमार सिन्हा, अंकेक्षक-अनिल कुमार सिन्हा व सांस्कृतिक सचिव-जीवन लाल. साथ ही सदस्यों के रुप में राजन श्रीवास्तव, सुनिल कुमार वर्मा, मनीष सिन्हा, एस के सिन्हा, रजनीकांत, विशाल वर्मा, सुबोध कुमार सहाय, हरि भूषण सिन्हा, अनुभव सिन्हा, राम चन्द्र लाल, रविन्द्र वर्मा, अनुप कुमार सिन्हा, अखिलेश कुमार सिन्हा, हर्ष रंजन, प्रफुल्ल रंजन, अभय कुमार श्रीवास्तव व दीपक श्रीवास्तव को शामिल किया गया है.