March 28, 2026

एक सप्ताह में 10 मोतियाबिंद रोगियों की फेको सर्जरी

IMG-20251030-WA0002

● आनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय की पहल

hemkund-public-school

जमशेदपुर : आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से एक सप्ताह में 10 मोतियाबिंद रोगियों की फेको सर्जरी कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया गया. दवा एवं चश्मा पहना कर उनका स्वागत किया गया. आनंद मार्ग ने आयुष्मान एवं राष्ट्रीय अंधत्व निवारण एवं नियंत्रण कार्यक्रम से पिछले काफी सालों से दृष्टि सेवा अभियान चला रही है.
आयोजकों ने बताया कि आगामी 6 नवंबर को आनंद मार्ग जागृति, गदरा शिव मंदिर के पास आंखों की बीमारी के लिए जांच शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से 1 बजे तक किया जाएगा.

You may have missed