March 28, 2026

मां काली का प्रसाद ग्रहण करने दूरदराज से पहुंचे श्रद्धालु

IMG-20251023-WA0000

अर्जुन मुंडा के घोड़ाबांधा आवास पर भव्य महाप्रसाद, सुबह से पहुंचते रहे लोग

hemkund-public-school

जमशेदपुर : कालीपूजा के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के घोड़ाबांधा (जमशेदपुर) स्थित आवास पर आज महाप्रसाद का भव्य आयोजन किया गया. श्री मुंडा द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी काली पूजा के उपलक्ष्य में महाप्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेशभर से हजारों श्रद्धालु, कार्यकर्ता एवं गणमान्य अतिथि शामिल हुए. कार्यक्रम में झारखंड भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, सांसद विद्युत बरन महतो, पलामू सांसद बी डी राम, चतरा सांसद कालीचरण सिंह, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, डाल्टनगंज विधायक आलोक चौरसिया, जमशेदपुर पूर्वी विधायक पूर्णिमा साहू, पूर्व सांसद पी एन सिंह, झारखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, प्रदेश मंत्री नन्दजी प्रसाद व गणेश मिश्रा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यदुनाथ पाण्डेय एवं दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, बलरामपुर विधायक (पश्चिम बंगाल) मनेश्वर महतो, महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, चंडीचरण साव, उदय सिंहदेव, विजय खां, आस्तिक महतो, शिवशंकर सिंह सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे.
इस मौके पर टाटा स्टील के कॉरपोरेट वीपी डी बी. सुन्दररमन, टाटा मोटर्स के प्लांट हेड सुनील कुमार तिवारी, जुस्को एमडी ऋतुुराज सिंहा, एस के बेहरा, आर के अग्रवाल, मजदूर नेता राकेश्वर पांडेय समेत अनेक गणमान्य नागरिकों ने भी इस आयोजन में भाग लिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में व्यवस्था में लगे विनोद सिंह, जितेंद्र राय, रुपेश कटरियार, गणेश सोलंकी, रतन महतो, काली शर्मा, नीरज शर्मा, संजय गोराई ने अपनी अहम भूमिका निभाई. इस अवसर पर श्री अर्जुन मुंडा ने सभी उपस्थित जनों को काली पूजा, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं दीं, साथ ही आनेवाले छठ महापर्व के लिए भी मंगलकामनाएं व्यक्त की.

मुंडा के कालीपूजा महाभोग में शामिल हुए शुक्ल

झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ल ने आज राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के घोड़ाबांधा आवास जाकर कालीपूजा महाभोग कार्यक्रम में शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया और श्री मुंडा को कालीपूजा की बधाई दी. श्री शुक्ल ने इस अवसर पर राज्य के अधिवक्ताओं की तरफ से शाल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ देकर श्री मुंडा को दीपावली, कालीपूजा, भैया दूज, सोहराय और छठ पर्व की शुभकामनाएं दी. श्री मुंडा ने श्री शुक्ल का आभार जताया और राज्य के अधिवक्ताओं को भी शुभकामनाएं दी. श्री शुक्ल ने इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं और उपस्थित विशिष्टजनों को भी शुभकामनाएं दी.

You may have missed