Jamshedpur B R Seva Sadan Medical Camp : बीआर सेवा सदन के शिविर में 600 लोगों का इलाज
चिकित्सकों ने दिया सीपीआर का प्रशिक्षण, 13 विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी अपनी सेवा
जमशेदपुर : साकची गाढ़ाबासा स्थित बी आर सेवा सदन चैरिटेबल मेडिकल ट्रस्ट के तत्वावधान में स्व. डा. आर पी ठाकुर की नौवीं पुण्यतिथि पर मनीफीट स्थित एन एडवांस स्किन हॉस्पिटल में नि:शुल्क मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया. शिविर में 13 विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 600 से अधिक मरीजों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श एवं नि:शुल्क दवाइयां प्रदान की गईं.
इस अवसर पर डॉ. राजीव ठाकुर ने कहा कि उनके पिता स्व. डा. आर पी ठाकुर का जीवन सेवा और समर्पण का प्रतीक रहा है. उनके आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए वे इस तरह के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करते हैं, ताकि जरूरतमंद लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा सके. शिविर के दौरान जीवन रक्षक सीपीआर प्रशिक्षण भी आयोजित किया गया, जो डॉ. पल्लवी गौतम ठाकुर द्वारा उपस्थित आमजन एवं गणमान्य अतिथियों को दिया गया. यह प्रशिक्षण अत्यंत उपयोगी एवं सराहनीय रहा. कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों में पूर्वी विधायक पूर्णिमा दास, पश्चिमी विधायक सरयू रॉय, मीरा मुंडा, ललित दास, पवन सिंह, राजकुमार सिंह, अरुण सिंह, दिलजॉय बोस, महावीर मुर्मू, पंकज सिन्हा, अमरप्रीत सिंह काले, पप्पू सिंह, अप्पू तिवारी, प्रकाश दुबे, चिंटू सरदार, छोटन सिंह, रामबाबू तिवारी, कुलवंत सिंह बंटी एवं कन्हैया सिंह शामिल रहे. मौके पर बी.आर. सेवा सदन परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे.
इन चिकित्सकों ने शिविर में दी अपनी सेवा
शिविर में शामिल चिकित्सकों में डा. जी सी माझी (आईएमए अध्यक्ष एवं जनरल फिजिशियन), डा. एम एल जैन (ईएनटी सर्जन), डा. अजीत सिंह (सर्जन), डा. संजय जौहरी (यूरोलॉजिस्ट), डा. विवेक केडिया (नेत्र विशेषज्ञ), डा. निशा चौधरी (बाल रोग विशेषज्ञ), डा. मेघा सिद्धेश (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डा. अभिषेक कुमार (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डा. राजीव ठाकुर (त्वचा विशेषज्ञ), डा. पल्लवी गौतम ठाकुर (एनेस्थीसिया एवं क्रिटिकल केयर), डॉ. ओ पी ठाकुर (सामान्य चिकित्सक), डा. दिव्या (त्वचा विशेषज्ञ) एवं डा. रिया (डेंटल सर्जन) शामिल रहे.

