March 28, 2026

संगठनात्मक बैठक व चुनावी रणनीति बनाने को मरांडी शहर में

IMG-20251102-WA0000

घाटशिला पहुंच कई कार्यक्रमों में लिया हिस्सा

hemkund-public-school

जमशेदपुर : बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार के पश्चात घाटशिला उपचुनाव में पार्टी गतिविधियों में भाग लेने के क्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का आगमन रविवार को टाटानगर स्टेशन पर हुआ. साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन से टाटानगर पहुंचने पर पार्टी के महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में पार्टी के वरीय नेता, विभिन्न मंडल अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया. इस दौरान बाबूलाल मरांडी ने सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनका आभार जताया.
उनके आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. टाटानगर रेलवे स्टेशन से श्री मरांडी सीधे घाटशिला रवाना हुए, जहां वे विभिन्न संगठनात्मक बैठकों और चुनावी रणनीति की समीक्षा की. इस दौरान घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार, बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष अश्विनी तिवारी, बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष सूरज सिंह, सुंदरनगर मंडल अध्यक्ष अमित मिश्रा, जुगसलाई मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र जैन हन्नु, परसुडीह मंडल संयोजक रामप्रसाद जायसवाल, राणा डे, राकेश दुबे, मुकेश कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे.