Jamshedpur Baishakhi Par Mango Gurudwara Me Dharmik Samagam : धार्मिक आस्था के साथ दिखेगा सेवा का अनूठा संगम
बैसाखी पर मानगो गुरुद्वारा सिंह सभा में खालसा प्रकट दिहाड़ा 14 को
जमशेदपुर : खालसा प्रकट दिहाड़ा (बैसाखी) के अवसर पर गुरुद्वारा सिंह सभा, मानगो में इस वर्ष धार्मिक आस्था के साथ-साथ सेवा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा. यहां एक ओर 14 अप्रैल को रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है, वहीं शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (एसजीपीसी) के सिख धर्म प्रचारक भाई गुरविंदर सिंह (जम्मू वाले) के सान्निध्य में 14 और 15 अप्रैल को दो दिवसीय धार्मिक समागम भी संपन्न होगा.
रक्तदान शिविर 14 अप्रैल को सुबह 9 बजे से गुरुद्वारा साहिब परिसर में आयोजित होगी. इसी क्रम में 14 अप्रैल को सुबह 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक गुरमत समागम आयोजित होगा, जिसमें गुरबाणी कीर्तन एवं धार्मिक विचारों का प्रसार किया जाएगा. वहीं 15 अप्रैल को सुबह 7 बजे से 9.30 बजे तक विशेष दीवान सजाया जाएगा, जिसमें रागी जत्थों द्वारा गुरबाणी का रसपान कराया जाएगा. भाई गुरविंदर सिंह (जम्मू वाले) इस दौरान संगत को सिख इतिहास एवं गुरुओं की शिक्षाओं से अवगत कराएंगे. गुरुद्वारा सिंह सभा, मानगो के महासचिव सरदार जसवंत सिंह जस्सू ने बताया कि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा समागम के दौरान गुरु का अटूट लंगर निरंतर चलता रहेगा.

