March 28, 2026

बापू के बताए मार्ग आज भी प्रासंगिक : बन्ना

IMG-20251002-WA0004

राष्ट्रपिता व लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन

hemkund-public-school

जमशेदपुर : गांधी जयंती के अवसर पर मानगो गांधी मैदान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने माल्यार्पण कर नमन किया. इस अवसर पर पूर्व मंत्री ने कहा कि आज हम सभी बापू की 156वीं जयंती मना रहे हैं. बापू के सत्य, अहिंसा के बताये मार्ग आज भी हमारे लिए प्रासंगिक है. आजादी के आंदोलन में उनके त्याग, बलिदान हमें प्रेरणा देती है. उनके आदर्श और विचार को समझना होगा. एक ऐसा व्यक्ति जिसने न कभी शस्त्र उठाया,न कभी किसी के प्रति कठोर शब्द बोले लेकिन सत्य, अहिंसा के मार्ग पर चलकर उन्होने अंग्रेजों को खदेड़ा. इस अवसर पर कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे.

You may have missed