April 9, 2026

Jamshedpur Bhamashah Jayanti Par Pradarshan : भामाशाह जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश की मांग पर प्रदर्शन

IMG-20260409-WA0016

तैलिक साहू महासभा ने पीएम के नाम डीसी को सौंपा ज्ञापन

जमशेदपुर : महादानवीर भामाशाह की जयंती के अवसर पर 23 अप्रैल को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग को लेकर गुरूवार को अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश साहू के नेतृत्व में उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया. इस दौरान तैलिक साहू समाज के लोगों ने देश के प्रधानमंत्री के नाम मांग पत्र डीसी को सौंपा. मौके पर राकेश साहू ने कहा कि यह केवल एक मांग नहीं, बल्कि समाज के गौरव और पहचान से जुड़ा प्रश्न है. ज्ञापन में बताया गया कि लगभग 500 वर्ष पूर्व हल्दीघाटी युद्ध के दौरान भामाशाह ने महाराणा प्रताप को अपनी संपूर्ण संपत्ति दान कर देशभक्ति का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया था. उन्होंने मांग की कि ऐसे महान व्यक्तित्व की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित कर उन्हें उचित सम्मान दिया जाए. कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार, रंजीत कुमार साव, शिवलोचन साव, महिला जिला अध्यक्ष पूजा साहू, विनोद गुप्ता, अवधेश कुमार, सत्यदेव प्रसाद, इंद्र नारायण साहू, पिंटू साहू, सुरेश प्रसाद, जिला सचिव अशोक साहू, राजेश प्रसाद, नीरज साहू, कमलेश साहू, सरवन साहू, लव कुश साव, गणेश साव, विजेंद्र साहू, प्रह्लाद साव, आलोक रंजन, प्रभात कुमार, पूजा साव, नीरज साव, गणेश साहू, निशांत साहू, बजरंगी साहू, दिलीप साहू, कामता प्रसाद, शिव शंकर साहू, विवेक कुमार, दिलीप साहू, अजय साहू, मनिंदर गुप्ता, सत्येंद्र कुमार, रेनू गुप्ता, रीता देवी, गौतम साहू, निर्मल कुमार, ज्योति आदि मौजूद थे.

hemkund-public-school

You may have missed