February 11, 2026

वेंकटेश्वर स्वामी मंडपम के निर्माण हेतु किया भूमि पूजन

IMG-20251107-WA0010

आंध्रभक्त श्री राम मन्दिरम, बिस्टुपुर

जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित आंध्रभक्त श्री राम मंदिरम प्रांगण में गुरुवार को श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंडपम के निर्माण हेतु वैदिक रीति-रिवाजों और दक्षिण भारतीय परंपरा के अनुसार किया गया. इस अवसर पर मंदिर परिसर में पांच वैदिक पंडितों-कोंडमाचार्लू और संतोष कुमार के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भूमि पूजन (गणेश पूजा, भूमि देवी पूजा, वास्तु पूजा, नवग्रह पूजा) संपन्न कराया.
दानदाता एवं समाजसेवी पांडुरंगा राव के कर-कमलों द्वारा भूमिपूजन कराया गया, जिन्होंने इसके निर्माण हेतु संपूर्ण राशि दान स्वरूप प्रदान की है. मंदिर समिति के अनुसार हर वर्ष मंदिर परिसर में भगवान बालाजी का ब्रह्मोत्सवम एवं कल्याण महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया जाता है, जिसके लिए अस्थायी पंडाल लगाया जाता था. किंतु इस वर्ष समिति के सामूहिक निर्णय और दानदाता श्री पांडुरंगा राव के सहयोग से मंदिर परिसर में स्थायी पक्के मंडपम संरचना के निर्माण का निर्णय लिया गया. इस अवसर पर आंध्रभक्त श्री राम मंदिरम् कमेटी के अध्यक्ष बी डी गोपाल कृष्ण, डिप्टी प्रेसिडेंट जम्मी भास्कर, महासचिव दुर्गा प्रसाद शर्मा, ट्रस्टी सी प्रदीप कुमार नायडू, एडीएल सोसाइटी कदमा के अध्यक्ष वाई. ईश्वर राव, आंध्रा एसोसिएशन कदमा के अध्यक्ष मेजर सत्यनारायण, मंदिर ट्रस्टी आर रवि प्रसाद, गड़ी गोपाल कृष्णा, अप्पलानंद, सी एच रमना, वाई श्रीनिवास, सिम्हाद्री, गणेश राव, कमल राव, नरसिंह राव, नागेश राव, रामू राव, सूर्या राव सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक एवं भक्तगण शामिल हुए.