March 24, 2026

Jamshedpur Municipal Election 2026 : जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष के लिए रिंकू सिंह BJP समर्थित उम्मीदवार, मानगो मेयर पद के लिए संध्या सिंह

IMG_20260202_223023

Jamshedpur/Jharkhand : जमशेदपुर में जुगसलाई नगर परिषद और मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर अध्यक्ष एवं मेयर पद के लिए भाजपा ने अपने समर्थित उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसके तहत जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा नेता सह प्रतिष्ठित कारोबारी गुड्डू सिंह की धर्मपत्नी रिंकू सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।

मानगो से संध्या सिंह मेयर पद कि भाजपा समार्थित प्रत्याशी

वहीं, मानगो नगर निगम के मेयर पद के लिए भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह की धर्मपत्नी संध्या सिंह को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

रिंकू सिंह ने बताई जुगसलाई के लिए प्राथमिकता

उम्मीवारी की घोषणा के बाद रिंकू सिंह ने बताया कि उनके लिए जनहित ही सर्वोपरि है। अपनी प्राथमिकताओं के संबंध में उन्होंने बताया कि जुस्को से जुगसलाई के लिए पानी और बिजली, एक महिला कॉलेज की स्थापना एवं मौजूदा आरपी पटेल स्कूल में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना है। वहीं, पानी की गुणवता में सुधार की व्यवस्था, जुगसलाई मे पार्किंग, प्रतिदिन सफाई की व्यवस्था, सरकारी विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था में सुधार करना है।

जगह-जगह स्ट्रीट लाइट व बच्चों के लिए पार्क

रिंकू सिंह ने बताया कि क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त और जगह-जगह स्ट्रीट लाइट लगवाना, सफीगंज मोहल्ले में पिछले तीन सालों से व्याप्त पानी की समस्या को दूर करना है। इसके साथ ही बिजली के जर्जर तारों को बदलवाना, बच्चोँ के खेलने के लिए पार्क का निर्माण कराना है।