March 28, 2026

जिप उपाध्यक्ष और पूर्व भाजपा ज़िलाध्यक्ष समेत कई लोग झामुमो में शामिल

IMG-20251030-WA0006

● मुख्यमंत्री ने सभी को माला पहनाकर किया पार्टी में स्वागत

hemkund-public-school

जमशेदपुर : घाटशिला विधानसभा उप चुनाव के ठीक 11 दिन पूर्व भाजपा को ज़बर्दस्त झटका लगा है. आज भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारियों ने रांची जाकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की. सीएम ने सभी को माला पहनाकर पार्टी में विधिवत स्वागत किया. इस अवसर पर जिला परिषद की अध्यक्ष बारी मुर्मू एवं बहरागोड़ा के पूर्व विधायक सह झामुमो के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी भी मौजूद थे.
झामुमो का दामन थामनेवालों में जिला परिषद के उपाध्यक्ष एवं भाजपा परसुडीह मंडल के पूर्व अध्यक्ष पंकज सिन्हा, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) सह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सौरभ चक्रवर्ती, जिप सदस्य खगेन महतो, घाटशिला भाजपा मंडल अध्यक्ष कौशिक सिन्हा, मुसाबनी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष तुषार पात्रों, भाजपा के मीडिया प्रभारी सुरेश महाली तथा शहर के प्रसिद्ध जंबू अखाड़ा के अध्यक्ष बंटी सिंह सहित कई अन्य शामिल रहे.

You may have missed