स्थापना दिवस पर महानगर कार्यालय में कार्यक्रम, सांसद-विधायक सहित अन्य रहे मौजूद
जमशेदपुर : भाजपा के स्थापना दिवस पर साकची स्थित महानगर कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित हुई, जिसमें बतौर अतिथि सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक पूर्णिमा साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद आभा महतो, प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, जुगसलाई नगर परिषद की उपाध्यक्ष अर्चना दुबे एवं पोटका की पूर्व प्रत्याशी मीरा मुंडा सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे. वहीं भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर पार्टी का ध्वज लगाकर इस दिन को मनाया और जनसेवा का संकल्प लिया. साकची कार्यालय में महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने पार्टी का ध्वज फहराया. सांसद विद्युत महतो ने कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत भाजपा की पहचान देश ही नही बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनी है. भाजपा नीत केंद्र सरकार की नीति और नीयत के प्रति समाज के सभी वर्गों में विश्वास गहराया है. विधायक पूर्णिमा ने कार्यकर्ताओं की निस्वार्थ सेवा, अटूट समर्पण और सुशासन के प्रति गहरी प्रतिबद्धता की सराहना की. प्रदेश प्रवक्ता श्री काले ने कहा कि संघर्ष से सफलता पाने की कहानी ही भाजपा की कहानी है. कार्यकर्ताओं से कहा कि हर बूथ पर पार्टी का झंडा लहराना चाहिए और प्रत्येक मतदाता तक विकास की गाथा पहुंचे, इसका भी संकल्प हमें लेना चाहिए. कार्यक्रम में पूर्व महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, देवेंद्र सिंह, रामबाबू तिवारी, अभय सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, गुंजन यादव, मिथिलेश सिंह यादव, पूर्व प्रवक्ता राजेश कुमार शुक्ल सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे.
महिला कर्मचारी को किया सम्मानित, पूर्णिमा ने स्वयं बनाई चाय
समारोह के दौरान कार्यालय में एक भावुक दृश्य देखने को मिला. वर्षों से निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रही महिला कर्मचारी को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया. वहीं विधायक पूर्णिमा साहू ने स्वयं कार्यालय की रसोई में जाकर चाय बनाई और उपस्थित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को अपने हाथों से चाय परोसा.