February 11, 2026

कम खाना और प्राकृतिक भोजन करना ही वास्तविक स्वास्थ्य व सुख का रहस्य

IMG-20251106-WA0008

सोनारी मेरिन ड्राइव ब्रह्माकुमारीज सेंटर में पांच दिवसीय नेचुरल डाइट सिस्टम पर कैंप शुरु

जमशेदपुर : सोनारी मेरिन ड्राइव स्थित ब्रह्माकुमारीज यूनिवर्सल पीस पैलेस में 5 दिवसीय नेचुरल डाइट सिस्टम (एनडीएस) हेल्थ कैंप का शुभारंभ हुआ. मौके पर अतिथि के रुप में पत्रकार संजय मिश्रा, प्रसिद्ध नेचुरोपैथी विशेषज्ञ जिग्नेश और ब्रह्माकुमारीज कोल्हान की निदेशिका अंजू दीदी ने दीप जलाकर इसका शुभारंभ किया. प्रथम सत्र में भाई जिग्नेश ने प्राकृतिक भोजन की महत्ता पर प्रकाश डाला. कहा कि खाली पेट रहना शरीर की सफाई का सबसे बड़ा उपाय है और सूर्य में पके प्राकृतिक भोजन से ही असली ऊर्जा मिलती है. साथ ही, शरीर से विषैले तत्व निकालने के लिए एनिमा को आवश्यक बताया गया.
अंजू दीदी ने बताया कि शरीर को स्वस्थ रखना जितना आवश्यक है, उतना ही यह समझना भी जरूरी है कि जो शक्ति शरीर को संचालित कर रही है, वह आत्मा है. जब हम स्वयं को पहचानते हैं, तभी हम परमात्मा को अनुभव कर पाते हैं. अंत में प्रतिभागियों के कई प्रश्नों के समाधान दिए गए. सभी ने अनुभव किया कि कम खाना और प्राकृतिक भोजन करना ही वास्तविक स्वास्थ्य और सुख का रहस्य है. बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति अब भी इस दिव्य शिविर में भाग लेना चाहते हंै, तो वे ब्रह्माकुमारीज यूनिवर्सल पीस पैलेस, मरीन ड्राइव, सोनारी (मो. नं. 9006776676) पर संपर्क कर सकते हैं.