March 28, 2026

सुरक्षा व्यवस्था एवं सीसीटीवी निगरानी पर दिया विशेष बल

IMG-20251026-WA0009

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

hemkund-public-school

जमशेदपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने कीताडीह स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता, यूपीएस बैकअप तथा तकनीकी उपकरणों की कार्यशीलता का विस्तारपूर्वक अवलोकन किया. निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह ने उपायुक्त को अवगत कराया कि ईवीएम की स्थिति का नियमित परीक्षण किया जाता है तथा भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए गए हैं. उपायुक्त ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रत्येक माह ईवीएम वेयरहाउस का भौतिक निरीक्षण किए जाने का प्रावधान है. निरीक्षण के उपरांत तैयार की गई रिपोर्ट को मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखण्ड सरकार को प्रेषित किया जाता है. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वेयरहाउस परिसर में सुरक्षा, स्वच्छता और विद्युत व्यवस्था निरंतर सुदृढ़ बनी रहे, साथ ही अग्निशमन उपकरणों की समय-समय पर कार्यशीलता जांच भी सुनिश्चित की जाए.

You may have missed