March 28, 2026

उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी लोगों की समस्याएं

IMG-20250926-WA0012

समयबद्ध कार्रवाई हेतु दिए गए निर्देश

hemkund-public-school

जमशेदपुर : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जन शिकायत निवारण दिवस में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं को सुना. इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लोग उपस्थित हुए और अपने व्यक्तिगत, सामुदायिक एवं जनहित की समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए. जन शिकायत निवारण दिवस के अवसर पर प्राप्त आवेदनों में चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने, झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना का लाभ दिलाने, आवास खाली कराने की अपील, पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याएं, बिल्डर द्वारा धोखाधड़ी किए जाने की शिकायत, दबंगों द्वारा धमकी देने, ट्रांसजेंडर समुदाय की मांग, विद्युत आपूर्ति से जुड़ी शिकायत, बकाया बंदी पारिश्रमिक राशि की मांग, अंत्येष्टि सहायता, पारिवारिक विवाद आदि के आवेदन शामिल रहे.
उपायुक्त ने विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आवेदनों का गंभीरता से परीक्षण कर यथाशीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने आश्वस्त किया कि किसी भी नागरिक की समस्या को अनसुना नहीं किया जाएगा और प्राप्त आवेदनों पर विभागवार कार्रवाई की जाएगी. उपायुक्त ने विशेष रूप से संवेदनशील मामलों जैसे चिकित्सा सहायता, धोखाधड़ी की शिकायतें एवं दबंगई से जुड़े प्रकरणों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिए.

You may have missed