March 30, 2026

Jamshedpur Digital Revolution : डिजिटल क्रांति का नया अध्याय, साकची में आइएसएम सेंटर का शुभारंभ

IMG-20260330-WA0006

विधायक सरयू राय ने युवाओं को तकनीकी कौशल से जुड़ने का दिया संदेश

​जमशेदपुर : लौहनगरी के युवाओं के लिए डिजिटल शिक्षा और कौशल विकास के नए द्वार खुल गए हैं. सोमवार को साकची स्थित ई-डिजिटल इंडिया स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट के परिसर में इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस एंड मैनेजमेंट (आईएसएम), रांची के जमशेदपुर सेंटर का भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ. यह केंद्र शहर के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक और रोजगारपरक शिक्षा से जोड़ने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा. सभी अतिथियों ने एक स्वर में इस पहल की सराहना की और इसे जमशेदपुर के युवाओं के लिए करियर निर्माण का एक बेहतरीन मंच बताया. संस्थान का लक्ष्य स्थानीय स्तर पर विश्वस्तरीय डिजिटल प्रशिक्षण प्रदान करना है ताकि यहाँ के युवा वैश्विक जॉब मार्केट के लिए तैयार हो सकें.

hemkund-public-school

​एआई को टूल की तरह इस्तेमाल करें : सरयू राय

​कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया. युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस (ए आई) की महत्ता पर विशेष जोर दिया. कहा कि एआई से डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि इसे एक सकारात्मक टूल के रूप में अपनाना चाहिए. औसत बुद्धिमत्ता वाले बच्चों तक भी इसकी समझ पहुँचनी अनिवार्य है, तभी यह तकनीक गांव और देश के समावेशी विकास में सहायक सिद्ध होगी. उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में लेटेस्ट तकनीक में निपुणता हासिल करके ही हम अपने कार्यों को सरल, प्रभावी और प्रतिस्पर्धी बना सकते हैं.

​समय की मांग है व्यक्तिगत और तकनीकी विकास : डॉ. अशोक

​विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित एलबीएसएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार झा ने विधायक सरयू राय के वक्तव्य का समर्थन करते हुए कहा कि आज के समय में एआई का ज्ञान व्यक्तिगत और राष्ट्रीय प्रगति के लिए अनिवार्य हो चुका है. उन्होंने संस्थान की इस पहल को जमशेदपुर के शैक्षणिक परिदृश्य के लिए अत्यंत प्रासंगिक बताया. समारोह के दौरान आईएसएम रांची की प्राचार्य डॉ. ज्योति और संस्थान के अन्य वरिष्ठ संकाय सदस्यों ने कॉलेज द्वारा संचालित विभिन्न आधुनिक पाठ्यक्रमों और संस्थान के शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड की विस्तृत जानकारी साझा की.

​शिक्षाविदों और गणमान्य हस्तियों की रही उपस्थिति

​इस अवसर पर शिक्षा जगत की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं. कार्यक्रम का संचालन डॉ. दीपांजय श्रीवास्तव (विभागाध्यक्ष, एलबीएसएम कॉलेज) ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन ई-डिजिटल इंडिया के निदेशक रामकृष्ण ठाकुर ने दिया. ​समारोह में ​डॉ. कमलेन्दु, ​चंदना ठाकुर, हेड ऑफ इंस्टिट्यूट, ई-डिजिटल इंडिया समेत काफी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

You may have missed