March 30, 2026

Jamshedpur Divyang Sansthan Shoksabha : दिव्यांग संस्थान के दीपक श्रीवास्तव की स्मृति में शोक सभा

IMG-20260330-WA0005

जमशेदपुर : दिव्यांगजन सेवा के क्षेत्र में पिछले दो दशकों से सक्रिय झारखंड विकलांग संस्थान के सचिव दीपक श्रीवास्तव के निधन (18 मार्च, 2026) पर उनकी स्मृति में साकची स्थित सबल सेंटर में शोक सभा हुई, जिसकी शुरुआत दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना के साथ हुई. उपस्थित लोगों ने दीपक श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके समाजसेवी कार्यों को याद किया.
सभा में वक्ताओं ने कहा कि दीपक श्रीवास्तव ने दिव्यांगजनों के उत्थान और उनके अधिकारों के लिए जो कार्य किए, वे समाज के लिए प्रेरणादायक है. उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा और उनकी कमी समाज में लंबे समय तक महसूस की जाएगी.इस अवसर पर टाटा स्टील फाउंडेशन के कुमार गौरव, टेनिस महतो, जगन्नाथ बेहरा, सक्षम के अध्यक्ष अजीत कुमार, धीरज कुमार शर्मा, रमेश कुमार शर्मा, राजकुमार साहू, पी. बाबूराव एवं राजकुमार सिंह सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे.

hemkund-public-school

You may have missed