April 3, 2026

Jamshedpur Father Jerry Sandesh : मानवता के लिये खुलता है मुक्ति व आशा का मार्ग : फादर जेरी

IMG-20260403-WA0010

मर्सी चैपल बारीडीह में प्रवचन

जमशेदपुर : गुड फ्राइडे के अवसर पर फादर जेरी डिसूजा ने मर्सी चैपल, बारीडीह में आत्मस्पर्शी प्रवचन दिया, जिसमें उन्होंने दु:ख, विश्वास और आशा के रहस्य को सरल और प्रभावशाली शब्दों में समझाया. उन्होंने कहा कि गुड फ्राइडे भले ही दु:ख और पीड़ा का दिन प्रतीत होता है, परंतु यही दिन मानवता के लिए मुक्ति और आशा का मार्ग खोलता है. बताया कि कभी-कभी सबसे बुरा दिन ही सबसे बड़ा भला लेकर आता है और यही इस दिन का वास्तविक अर्थ है. उन्होंने बताया कि प्रभु यीशु ने सबकुछ जानते हुए भी साहस के साथ येरुज़लेम की ओर कदम बढ़ाए, जहां उन्होंने अपने प्रेम और बलिदान का सर्वोच्च उदाहरण प्रस्तुत किया. क्रूस पर उनका गिरना और फिर उठना, जीवन में संघर्षों के बीच धैर्य और साहस बनाए रखने की प्रेरणा देता है.
उन्होंने कहा कि क्रूस अंत नहीं, बल्कि एक मार्ग है जहां दुनिया इसे कमजोरी और हार के रूप में देखती है. वहीं विश्वास इसे प्रेम, बलिदान और विजय के प्रतीक के रूप में पहचानता है. उन्होंने समझाया कि जैसे एक बीज मिट्टी में दबकर ही अंकुरित होता है, वैसे ही दु:ख के माध्यम से ही नया जीवन जन्म लेता है. उन्होंने उपस्थित सभी विश्वासियों से आह्वान किया कि वे अपने दु:ख, भय और संघर्षों को प्रभु के चरणों में अर्पित करें और जीवन की हर परिस्थिति में विश्वास बनाए रखें.

hemkund-public-school

You may have missed