March 28, 2026

क्षेत्र के 2,56,352 वोटर करेंगे मतदान का प्रयोग

IMG-20251110-WA0011

घाटशिला विधानसभा उप चुनाव : 16,601 युवा जोश में

hemkund-public-school

जमशेदपुर : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में कल, 11 नवंबर को मतदान होना है. सुगम, स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान प्रक्रिया के संपादन हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार सभी प्रशासनिक तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है. इस चुनावी मैदान में कुल 13 अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इनमें 12 पुरूष एवं एक महिला अभ्यर्थी शामिल हैं. उप चुनाव में कुल 2,56,352 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे जिसमें 1,25,114 पुरुष, 1,31,235 महिला एवं 3 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं. बता दें कि इस बार 2738 दिव्यांग, 372 सर्विस वोटर, 01 ओवरसीज इलेक्टर तथा 16,601 युवा मतदाता उप निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि निर्भिक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें. सभी मतदान केन्द्रों में सुबह 7 बजे से सांय 5 बजे तक मतदाता मतदान कर सकेंगे. मतदान केन्द्रों की वेबकास्टिंग से निगरानी की जाएगी. मतदान केन्द्रों में एश्योर्ड मिनिमम फैसिलिटी सुनिश्चित किया गया है. वैसे दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाता जो मतदान हेतु मतदान केंद्र जाना चाहते हैं उनके आवागमन के लिए वाहन, व्हीलचेयर, रैंप, वॉलंटियर की व्यवस्था रहेगी.

You may have missed