March 28, 2026

घोड़ाबांधा साई मंदिर में पूजे गए भगवान चित्रगुप्त

IMG-20251023-WA0010

जमशेदपुर : साईं परिवार विश्व सेवा संस्थान के तत्वावधान में श्री साईनाथ देवस्थानम, घोड़ाबाँधा परिसर में भक्तों ने चित्रांश समाज के कुलदेवता महाराज चित्रगुप्त जी का विधिवत पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया. इस अवसर पर भक्तों ने पारंपरिक विधि-विधान के अनुसार कलम-दवात पूजन भी संपन्न किया.
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान चित्रगुप्त जी की पूजा-अर्चना से हुआ. तत्पश्चात सामूहिक आरती एवं हवन का आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में चित्रांश परिवारों ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ भाग लिया. संध्या बेला में भगवान चित्रगुप्त जी की आरती विशेष श्रद्धा के साथ संपन्न की गई. पूजन अनुष्ठान के मुख्य यजमान आकाश रंजन थे, जबकि पूजा-विधि का संचालन पुरोहित नंदलाल मिश्रा एवं सुजीत पाठक ने किया. इस अवसर पर अनुप रंजन, राकेश रंजन, रूपेश कतरियार, राजेश नारायण, के बी पी सिन्हा, सी उदय भाष्कर, संजीव श्रीवास्तव, प्रभात रंजन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.

hemkund-public-school

You may have missed