March 28, 2026

मंगल आरती व हनुमान चालीसा पाठ में जुटे सैकड़ो भक्त

IMG-20250903-WA0011

सोनारी वीर बजरंग अखाड़ा समिति व विश्व हिन्दू परिषद की पहल

hemkund-public-school

जमशेदपुर : सोनारी कुम्हारपाडा स्थित सिनेमा मैदान मे श्री श्री वीर बजरंग अखाडा समिति और विश्व हिन्दू परिषद के नेतृत्व मे मंगल आरती और हनुमान चालीसा पाठ और महत्वपूर्ण बैठक मे सैकड़ो स्थानीय भक्तजन शामिल हुए. अखाडा समिति के लाईसेंसी श्याम लाल साहू ने विहिप के पदाधिकारियों के समक्ष सभी बस्तीवासियों के बीच अपनी बात रखते हुए 70 वर्ष पुराने रामनवमी अखाडे और अखाडे द्वारा संचालित निरंतर सेवा कार्यों और धार्मिक कार्यों की जानकारी दी.
केंद्रीय रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष और विहिप सिंहभूम विभाग मंत्री अरूण सिंह और विहिप जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता के माध्यम से अखाडा समिति से जुडे सभी सदस्यों को यह आश्वस्त किया गया कि प्रत्येक वर्ष आयोजित होनेवाले रामनवमी पूजा का आयोजन और सभी धार्मिक आयोजन विधिवत तरीके से आगे भविष्य मे भी पूर्व की तरह आयोजित होता रहेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में विहिप सिंहभूम विभाग मंत्री अरूण सिंह, जिला के अजय गुप्ता, मंत्री चंद्रिका भगत, उपाध्यक्ष गोपी राव, सहमंत्री उत्तम कुमार दास, सह सेवा प्रमुख संतोष वर्मा, सोनारी प्रखंड मंत्री राजेश ठाकुर, बजरंगदल संयोजक ललित रजक, राजीव संग विहिप के अनेक सदस्यगण और अखाडा समिति के लाईसेंसी श्याम लाल साहू , अध्यक्ष गोपाल कृष्णा साहू, सचिव सुरेंद्र प्रसाद वर्मा, उपसचिव शम्भू साहू, उपाध्यक्ष श्रवण वर्मा, कोषाध्यक्ष रोहित दास, महिला कार्यसमिति से जया साहू, लक्ष्मी देवी, पूजा देवी, रुक्मणी देवी, उमा देवी संग अनेक स्थानीय सभी भक्तजन का सहयोग प्राप्त हुआ.

You may have missed