March 30, 2026

Jamshedpur Kadma School :’गड्ढा स्कूल’ का टैग खत्म, अब विकास के रुप में पहचान

IMG-20260330-WA0012

प्रधानाचार्य अनुपमा रानी गौतम सेवानिवृत, सरयू ने उनके कार्यों को किया स्मरण

जमशेदपुर : कदमा भाटिया बस्ती स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय की प्रधानाचार्य अनुपमा रानी गौतम ने आज अवकाश ग्रहण किया. विद्यालय परिसर में उनका विदाई समारोह आयोजित हुआ. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सरयू राय ने उनकी भावी जीवन की सफलता की कामना की. श्री राय ने विद्यालय की प्रगति में उनके योगदान को सराहा और बताया कि कभी ‘गड्ढा स्कूल’ के विशेषण से अभिशप्त इस प्राथमिक विद्यालय को सरकार बंद करना चाहती थी क्योंकि यहां न विद्यारंभ रहे थे, न क़ायदे का भवन था, न ही कोई रास्ता था. यह परिसर गड्ढा में होने के कारण जलजमाव एवं गंदगी का केन्द्र बन गया था.
श्री राय ने कहा कि विधायक एवं मंत्री के रूप उन्होंने इसके विकास की योजना बनायी. विद्यालय परिसर हो गया, विद्यालय उत्क्रमित होकर मध्य विद्यालय बन गया. विद्यार्थियों की संख्या बढ़ गई. यह एक सफल प्रयोग के रूप में याद किया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह विद्यालय किस तरह से आगे आया, इस पर सभी लोग मिल कर सोचें और साहित्य रचना करें, एक पुस्तक या स्मारिका निकालें. विद्यालय के शुरुआती दौर व उसके बाद के चित्र होंगे और आज के वक्त के भी चित्र होंगे. इन सभी चित्रों को उस पुस्तक में स्थान दिया जाए. यह शानदार काम होगा जो लंबे समय तक लोग याद रखेंगे. कार्यक्रम में विद्यालय से जुड़े दर्जनों पूर्व शिक्षक उपस्थित थे.

hemkund-public-school