February 11, 2026

कलन्दर नौजवान कमेटी द्वारा नातिया कव्वाली

IMG-20251106-WA0000


जमशेदपुर : कलन्दर नौजवान कमिटी द्वारा कपाली ओपी चौक पर सूफी हजरत सैयद मुजफ्फर हुसैन मस्तान शाह बाबा के वार्षिक उर्स पर नातिया कव्वाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे नागपुर के सलीम मजीद शोला कव्वाल व लौहनगरी के फिरदौस फिरदौसी कव्वाल एंड पार्टी ने शानदार नातिया कव्वाली प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया.
इस मौके पर कपाली ओपी प्रभारी धिरंजन कुमार, फजल खान, उप मेयर कपाली सरवर आलम, सलीम खान, नौशाद खान, सफदर हयात आदि को पगड़ी बांधकर उन्हें सम्मानित किया गया. इस कव्वाली कार्यक्रम के सफल आयोजन मे कमेटी के अध्यक्ष शानुर रहमान, मो. मेहताब, अनवारुल हदीस, सखावत हुसैन, मो. फैज, जैनुल आवेदीन, कौशली, बन्टी अशरफी, मो. असलम आदि ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई.