March 28, 2026

केदार आटा चक्की मे व्रतियों के लिए निशुल्क गेहूं पिसाई

IMG-20251026-WA0010

जमशेदपुर : जुगसलाई एम ई स्कूल रोड कुम्हारपाडा स्थित केदार आटा चक्की में लगातार कई वर्षों से छठ के अवसर पर छठ व्रतधारियों के गेंहू की निशुल्क की जाती है. केदार आटा चक्की के संचालक केदार गोयल एवं उनके पुत्र गौरव गोयल, सौरव गोयल, सतीश गोयल बताते हैं कि छठ मैया की आस्था और आशीर्वाद से उन्हें प्रेरणा मिली और उन्होंने छठ व्रत पर आटा चक्की को अच्छे से साफ सफाई करके छठ व्रतधारियों का गेंहू निशुल्क पीसने का निर्णय लिया था. इससे उन्हें आत्म संतुष्टि और छठ मैया का आशीर्वाद मिलता है. छठ मैया की बहुत ही महिमा है मैया सभी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें और यह जो थोड़ी सी सेवा माता के पूजनार्थ किया जाता है मैया से प्रार्थना है.

hemkund-public-school

You may have missed