किन्नरों ने शुरु की बहुचरा माता का मंदिर बनाने की पहल
पप्पू सरकार ने किया सहायता का श्रीगणेश, दिये 51 हजार रुपये
जमशेदपुर : कदमा शास्त्रीनगर में किन्नरों की कुलदेवी बहुचरा माता का मंदिर और आश्रम का निर्माण आगामी वर्ष के अंत तक बनाने की योजना है. यह झारखंड-बिहार का यह पहला मंदिर और आश्रम होगा. इस योजना पर शहर के किन्नर समुदाय ने अमल भी शुरू कर दिया है. इस कार्य की शुरुआत कार्तिक पूर्णिमा, देव दिवाली और गुरु नानक जयंती के अवसर पर बुधवार को माधुरी दीक्षित के फैन समाजसेवी पप्पू सरदार ने की, जिन्होंने निर्माण हेतु पहला सहयोग 51 हजार रुपये का चेक महामंडलेश्वर साध्वी अमरजीत नंद गिरी को सौंपा. मौके पर किन्नर समुदाय की महंत हिमंशी और महंत आनन्दी भी मौजूद थी.
महामंडलेश्वर साध्वी अमरजीत ने बताया कि मंदिर और आश्रम निर्माण हेतु नींव रखने का कार्य फरवरी 2026 में किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी द्वारा होगा. उन्होंने पप्पू सरदार द्धारा किये जा रहे सामाजिक कार्यो की प्रशंसा की. कहा कि पहला सहयोग राशि 51 हजार रुपये का चेक अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के नाम से मिला है, इसलिए आश्रम में माधुरी दीक्षित के नाम से एक शिलापट्ट भी लगाया जायेगा. मालूम हो कि गत 24 अक्टूबर को बिष्टुपुर माइकल जॉन सभागार में किन्नर अखाड़ा द्वारा आयोजित धर्म महासम्मेलन में अखाड़ा की महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने लौहनगरी में माता बहुचरा मंदिर निर्माण की इच्छा जताई थी. उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए अब स्थानीय किन्नर समुदाय ने इस मंदिर के निर्माण की जिम्मेदारी उठाई है.

