बांदना सोहराय परब के प्रचार हेतु पोस्टर जारी, गांव-गांव तक पहुंचने का लक्ष्य
बृहद झारखंड कुड़मी समन्वय समिति की बैठक में तैयारी पर चर्चा, 23 को गोपाल मैदान में जुटने की अपील
जमशेदपुर : बृहद झारखंड कुड़मी समन्वय समिति द्वारा आगामी 23 नवंबर को बिष्टुपुर गोपाल मैदान में प्रस्तावित सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘बांदना सोहराय परब सह कुड़मी जुड़वाही’ की तैयारियों को लेकर संगठन सदस्यों की बैठक आज स्थानीय निर्मल गेस्ट हाउस में कुड़मी सेना महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष पिंकी महतो की अध्यक्षता में हुई. बैठक में अतिथि के रुप में झारखंड आंदोलनकारी सह आदिवासी कुड़मी समाज के केन्द्रीय प्रवक्ता हरमोहन महतो, कुड़मी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेन्द्र महतो, हाईकोर्ट के अधिवक्ता सह संगठन के सक्रिय सदस्य अरविंद महतो, पूर्व पार्षद सारथी महतो आदि मौजूद थे. इस मौके पर उक्त आयोजन के प्रचार प्रसार हेतु पोस्टर व हैंडबिल की लांंचिंग की गई.
इस अवसर पर हरमोहन महतो ने कहा कि उपरोक्त तिथि को कुड़मियों की ऐतिहासिक भीड़ जुटेगी. यहां झारखंड सहित पश्चिम बंगाल व ओडि़सा के लोग भी पहुंचेंगे. उन्होंने कहा कि यह समाज हित में एक पहल है, जिसमें समाज के लोगों को अधिक से अधिक की संख्या में शामिल होना चाहिए. शैलेन्द्र महतो ने कहा कि उक्त आयोजन के माध्यम से लोगों को जागरुक करने के साथ-साथ उन्हें अपनी संस्कृति व परंपरा के साथ भी जोडऩे का एक प्रयास है. कहा कि कार्यक्रम के दौरान गाय-बैल की विधिवत पूजा की जाएगी. इसक बाद कलाकारों द्वारा लोकगीत व नृत्य आदि की प्रस्तुति दी जाएगी.
अरविंद महतो ने कहा कि आज पोस्टर व हैंडबिल लांच हो जाने के बाद अब इसी प्रचार सामग्री के माध्यम से संगठन के सदस्य गांव-गांव पहुंचेंगे और लोगों से इसमें शामिल होने का आग्रह करेंगे. गांवों में लगनेवाले हाट में भी जाकर लोगों को इस संबंध में अवगत कराया जाएगा. बैठक में उपरोक्त पदाधिकारियों के अलावा स्वपन महतो, प्रणब महतो, महादेव महतो, बिशाल महतो, सुमित महतो, पिंकी महतो, सूरज महतो, कार्तिक महतो, नीलाम्बर महतो, जगतपति महतो, प्रेम महतो, प्रबीर महतो, मनोज महतो, अजय महतो, प्रशांत महतो एवं अन्य उपस्थित थे.
कुड़मी सेना के कई पदाधिकारियों का मनोनयन
बैठक के दौरान कुड़मी सेना की महिला मोर्चा का विस्तार करते हुए कई पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई. मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष पिंकी महतो ने संगठन के अन्य पदाधिकारियों की सहमति के बाद उक्त घोषणा की. इसके अलावा संगठन के अन्य पदाधिकारियों के नामों की घोषणा हुई. इस क्रम में कुड़मी सेना के पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष के रुप में नेपाल महतो तथा महासचिव के रुप में उज्जवल महतो का मनोनयन किया गया. इसके अलावा महिला मोर्चा की पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष मोहिता महतो, सरायकेला-खरसावां जिलाध्यक्ष रंजीता महतो तथा महासचिव के रुप में आशा महतो का मनोनयन हुआ.
