March 31, 2026

Jamshedpur Luabasa Bridge : पुलिया पर उभरे गड्ढे, सरिया में फंसकर गिर रहे वाहन चालक

IMG-20260331-WA0009

लुआबासा पुल को लेकर भाजपा नेता आक्रामक रुख में, आंदोलन की चेतावनी

जमशेदपुर : लुआबासा स्थित स्वर्णरेखा नदी पर बने जर्जर पुल को लेकर मंगलवार को स्थानीय भाजपा नेताओं ने जोरदार ढंग से सांकेतिक प्रदर्शन किया. इस दौरान पथ निर्माण विभाग और ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. नेताओं ने विभाग पर लापरवाही बरतने और ‘कुंभकर्णी नींद’ में सोए रहने का आरोप लगाया. भाजपा के पूर्व महानगर प्रवक्ता अंकित आनंद ने पुल की बदहाल स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि यह पुल अब आम लोगों के लिए जानलेवा बन चुकी है. उन्होंने इसे ‘यमराज के समान’ बताते हुए कहा कि कभी भी यहां बड़ी दुर्घटना हो सकती है. पुल पर बड़े-बड़े गड्ढे उभर आए हैं और लोहे की सरिया बाहर निकल आई है, जिससे वाहन चालकों के फंसकर गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं.
उन्होंने बताया कि इस गंभीर समस्या को लेकर सोमवार को पथ निर्माण विभाग के सचिव, कार्यपालक अभियंता और उपायुक्त को ईमेल के माध्यम से पत्र भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है. प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर पुल की मरम्मत नहीं कराई गई, तो वे व्यापक आंदोलन करेंगे. साथ ही उपायुक्त से भी आग्रह किया कि वे एकबार स्वयं दोपहिया वाहन से पुल का निरीक्षण करें, जिससे वास्तविक स्थिति का अंदाजा लग सके. मौके पर अंकित आनंद, आशीष पाल, गुणाधार गोप, स्वाधीन बैनर्जी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

hemkund-public-school