सोनारी, मानगो, उलीडीह, सीतारामडेरा, बर्मामाइंस एवं घाघीडीह मंडल मे प्रशिक्षण महाअभियान संपन्न
जमशेदपुर : भाजपा द्वारा चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत महानगर के छह मंडलों में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का रविवार को समापन हो गया. इस क्रम में सोनारी, मानगो, उलीडीह, सीतारामडेरा, बर्मामाइंस एवं घाघीडीह मंडल में संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में कुल 7 सत्र संपन्न हुए. प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश उपाध्यक्ष आभा महतो, सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक पूर्णिमा साहू, प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया. दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा का इतिहास, बूथ प्रबंधन एवं ‘मन की बात’, वैचारिक अधिष्ठापन, अंत्योदय से संतृप्ति, कार्य पद्धति, कार्य विस्तार, सोशल मीडिया, एआई, नमो ऐप एवं सरल ऐप के उपयोग जैसे विषयों पर कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षण दिया गया. मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग के दौरान संगठन की नीतियों, विचारों और कार्यशैली को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया गया. साथ ही, कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया. कार्यक्रम स्थल पर भाजपा के इतिहास एवं केंद्र सरकार की प्रमुख उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई. इस दौरान प्रशिक्षक के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी, अभय सिंह, सुधांशु ओझा, गुंजन यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव, अनिल सिंह, राजन सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, जटाशंकर पांडेय, डॉ राजीव, नीरज सिंह, अभय सिंह उज्जैन, रीता मिश्रा, खेमलाल चौधरी, ललन चौहान, बबुआ सिंह, राजीव सिंह, अनिल मोदी, संजीव सिंह, जितेंद्र राय, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, बिनोद कुमार सिंह, राकेश दुबे, अमरजीत सिंह राजा, सोनू ठाकुर व अन्य ने विभिन्न सत्रों को संबोधित किया.