जमशेदपुर : डिमना चौक से एमजीएम अस्पताल जानेवाले मुख्य मार्ग पर लंबे समय से राहगीरों एवं वाहन चालकों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. सडक़ की दोनों छोर पर उचित ढलान (स्लोप) न होने से दुर्घटनाएं हो रही थी. सडक़ पर गड्ढे और जल जमाव हो गए थे जिससे आम नागरिकों को परेशानी हो रही थी. इस समस्या की जानकारी मिलते ही मेयर सुधा गुप्ता ने स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. पाया कि सडक़ का स्तर असमान होने के कारण वाहन असंतुलित हो जाते हैं. उनके निर्देश पर तत्काल छाई गिरवाकर सडक़ को समतल किया गया, जिससे लोगों को तत्काल राहत मिली. मेयर ने स्पष्ट किया कि यह एक अस्थायी व्यवस्था है और जल्द ही स्थायी समाधान के लिए तकनीकी सर्वे कराकर आवश्यक कार्य योजना तैयार की जाएगी.