March 28, 2026

अपर्णा करेंगी मंगल पाठ का वाचन व निशा एंड टीम गाएंगी भजन

IMG-20251109-WA0002

जुगसलाई में 12 को निकलेगी शोभायात्रा व 13 को बिष्टुपुर राम मंदिर में मंगल पाठ व भजन

hemkund-public-school

जमशेदपुर : श्री राणी सती सत्संग समिति, जुगसलाई द्धारा श्री राणी सती दादी का दो दिवसीय श्री मंगसीर नवमी महोत्सव का आयोजन आगामी 12-13 नवम्बर को मनाया जायेगा. बताया गया कि प्रथम दिन जुगसलाई में कलश शोभायात्रा और द्वितीय दिन बिष्टुपुर राम मंदिर में मंगलपाठ में शामिल होने के लिए पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर कूपन का वितरण किया जा रहा है. कूपन समिति के सभी सदस्यों के पास उपलब्ध है.
इस संबंध में रविवार को संस्था के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल एवं मनीष केडिया ने बताया कि महोत्सव के प्रथम दिन 12 नवंबर को सुबह 8 बजे से कलश शोभायात्रा श्री राणी सती दादी मंदिर जुगसलाई से निकलेगी. शोभायात्रा जुगसलाई के विभिन्न मार्गो से होते हुए वापस दादी मंदिर आकर संपन्न होगी. वहीं द्वितीय दिन अपराह्न 2.30 बजे से मंगल पाठ श्री आंध्रभक्त राम मंदिर बिष्टुपुर प्रांगण में होगा. इस हेतु पुणे से आ रहीं अपर्णा अग्रवाल द्धारा मंगल पाठ का वाचन किया जायेगा. गुरूवार की संध्या 7 बजे से दादीजी का मनमोहक भजन संध्या कोलकाता की निशा सोनी प्रस्तुत करेंगी. साथ ही सभी दादी भक्तों द्वारा सामूहिक रूप से डांडिया धमाल का आयोजन होगा, जिसमें कोलकाता से आ रहे गुरप्रीत सिंह एवं रानी कौर शामिल होगी. मंच संचालन स्थानीय कलाकार सुरेश शर्मा उर्फ लिप्पू द्वारा किया जाएगा. महोत्सव को सफल बनाने में अजय अग्रवाल, मनीष केडिया, कमल अग्रवाल, बैजनाथ शर्मा, दिलीप अग्रवाल, जगदीश शर्मा, प्रदीप अग्रवाल, सुधीर शर्मा, राजेश अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, दीपक गोयल, निर्मल पटवारी आदि सक्रिय हैं.

You may have missed