October 23, 2025

झारखंड मानवाधिकार संघ के महानगर अध्यक्ष बने मनोज

IMG-20250906-WA0016

जमशेदपुर : झारखंड विश्वविद्यालय महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष और मानगो निवासी मनोज किशोर को झारखंड मानवाधिकार संघ का महानगर अध्यक्ष बनाया गया है. मनोज के अध्यक्ष बनाने के बावत संघ के केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश कुमार कीनू ने पत्र जारी कर यह जानकारी दी. मनोज के सामाजिक कार्यों के प्रति रुचि, मानवाधिकार के प्रति संवेदनशीलता को देखते हुए उन्हें ये जिम्मेदारी दी गई है. मालूम हो कि मनोज किशोर वर्ष 1980 से 1995 तक छात्र राजनीति में काफी सक्रिय रहे. वे छात्र युवा संघर्ष समिति के सक्रिय सदस्य रह चुके हैं. विभिन्न राजनीतिक पार्टियों में भी महत्वपूर्ण भूमिका का दायित्व निभाया. लगातार चार-पांच वर्ष छात्र युवा जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महासचिव के पद पर कार्य किया. समता पार्टी के नगर सचिव भी थे. इसके अलावा वे झारखंड विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के प्रक्षेत्रीय सचिव की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं. कोल्हान विश्वविद्यालय में प्रक्षेत्रीय सचिव कई वर्षों तक रहे. जनता कॉलेज, जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज एवं सिंहभूम कॉलेज के सचिव रहे. वर्तमान में वे झारखंड विश्वविद्यालय महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं.